Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Arvind Kejriwal: क्या अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे? AAP ने बता दिया आगे का पूरा प्लान

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई है। अब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबरों पर पार्टी का बयान सामने आया है।

दरअसल, लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली होने के कारण उपचुनाव के लिए उनका नाम आया है। जिसके बाद चर्चा तेज हो गई कि दिल्ली विधानसभा में हार के बाद अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

Arvind Kejriwal

AAP ने बता दिया आगे का पूरा प्लान

ऐसे में अब आम आदमी पार्टी (आप) ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा सांसद नहीं बनेंगे। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल इस समय पूरे देश में पार्टी के विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं, इसलिए उनके राज्यसभा जाने की खबरें गलत हैं।

पार्टी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पर पार्टी के अखिल भारतीय विस्तार की 'बड़ी जिम्मेदारी' है और वह पंजाब से राज्यसभा सांसद नहीं बनेंगे। आप ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने की अटकलों का खंडन किया है।

ये सब अफवाहें हैं- प्रियंका कक्कड़

आप नेता सोमनाथ भारती ने पीटीआई से कहा, 'अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे, क्योंकि उनकी प्राथमिकता पार्टी को पूरे देश में मजबूत करना है।' वहीं पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, 'पहले कहा गया था कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे, अब कहा जा रहा है कि वह राज्यसभा जाएंगे। ये सब अफवाहें हैं।' उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा पहुंचने का दावा करने वाले सूत्र पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं और वह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं।

अमित मालवीय ने सवाल उठाया, किया था ये दावा

इससे पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल उठाया कि संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने के पीछे क्या केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की योजना है? उन्होंने कहा, "क्या यह सही नहीं होगा कि पंजाब से कोई स्थानीय नेता राज्यसभा जाए?" बता दें कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+