जैन मुनि पर विवादास्‍पद टिप्पणी के बाद विशाल ददलानी का राजनीति छोड़ने का ऐलान

नयी दिल्‍ली। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले सिंगर और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर विशाल ददलानी अब ट्विटर के चलते ही मुश्‍किलों में घिर गए हैं। विशाल ने अब सक्रिय राजनीति से खुद को अलग रखने का ऐलान कर दिया है।

Aam Aadmi Party supporter Vishal Dadlani

ऐसा इसलिए क्‍योंकि विशाल ने जैन मुनि तरुण सागर पर विवादास्‍पद टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद पार्टी ने उनसे पल्‍ला झाड़ लिया था।

क्‍या टिप्पणी की थी विशाल ददलानी ने?

जैन मुनि तरूण सागर जी ने दो दिन पहले हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया। जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी। तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं।

इसी बात को लेकर ददलानी ने ट्विटर पर टिप्पणी कर दी। फिर क्या था, ददलानी के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। बाद में सोशल मीडिया पर ददलानी लगातार लोगों से माफी मांगते रहे।

केजरीवाल ने किया तरुण मुनि की तारीफ में ट्वीट

ददलानी के टिप्पणी के बाद जब विवाद बढने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरुण मुनि की तारीफ करते हुए ट्वीट की।

इतना ही नहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इस संबंध में ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा कि 'मेरे साथी विशाल ददलानी की वजह से जैन समुदाय के लोगों को दुख पहुंचा है उसके लिए माफी मांगता हूं। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज से भी मांफी।'

विशाल ने पहले मांगी माफी फिर कर दिया राजनीति छोड़ने का ऐलान

मामला बढ़ते देख रात साढे नौ बजे ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, 'भूल हो गई, माफ कर दीजिए, मगर धर्म को राजनीति के साथ मत जोड़ने दीजिए। देश की खातिर।'

उसके बाद भी पार्टी की तरफ से सौतेला व्‍यवहार देखते हुए देर रात विशाल ददलानी ने ट्वीट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया।

आपको बता दें कि विशाल आम आदमी पार्टी के स्‍टार प्रचारक रहे हैं। दिल्‍ली चुनाव में भी उन्‍होंने केजरीवाल के साथ जमकर पसीना बहाया था और 'पांच साल केजरीवाल' गाना भी उन्‍होंने ही गाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+