दिल्ली मेट्रो के बढे़ किराए के खिलाफ AAP का 'सत्याग्रह'
दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री राय ने कहा कि हमने काफी कोशिश की कि मेट्रो का किराया न बढ़े लेकिन शहरी विकास मंत्री ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया।
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। बुधवार को आम आदमी पार्टी बढ़े किराए के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करेगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दी है। गोपाल राय ने कहा है कि हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री राय ने कहा कि हमने काफी कोशिश की कि मेट्रो का किराया न बढ़े लेकिन शहरी विकास मंत्री ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया। ये निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। राय ने कहा कि ये बातें कही जा रही हैं कि मेट्रो घाटे में है।सवाल यह है कि आठ साल में किराया क्यों नहीं बढ़ाया गया। अचानक छह महीने में किराया क्यों बढाया गया। अब तथ्य सामने आ रहे हैं कि मेट्रो का किराया बढ़ाने से यह मुनाफे में नहीं आने वाली, क्योंकि राइडरशिप घटेगी।
Delhi Metro Rail Corporation ने एक बार फिर से किराया बढ़ा दिया है। हालांकि किराए में इस बढ़ोत्तरी का दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने खासा विरोध किया। लेकिन DMRC ने उनके प्रस्तावों को खारिज कर दिया। बता दें कि नई रेट लिस्ट के हिसाब से यात्रियों 2 किलोमीटर तक के लिए 10 रुपये, 2 से 5 किलोमीटर तक के लिए 20 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर के लिए 30 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर के लिए 50 रुपये और 32 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए 60 रुपये अदा करने होंगे। अगर यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उनके किराए पर 10 प्रतिशत की छूट पहले की तरह जारी रहेगी। DMRC के अनुसार मेट्रो में 70 फीसदी स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता हैं। सभी स्मार्टकार्ड धारक यात्रियों को सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 5 बजेऔर रात को नौ बजे से मेट्रो सेवाएं समाप्त होने तक सामान्य समय के दौरान 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलती रहेगी।
इससे पहले दिल्ली विधानसभा ने आज से लागू होने वाली मेट्रो की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मेट्रो के किराए में वृद्धि से ओला और उबर जैसी कैब एग्रीगेटर्स को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications