मोदी जी! मुझे धरना पर बैठना भी आता है और सरकार चलाना भी: केजरीवाल

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के महज छह महीने के भीतर ही भाजपा उन वादों को भूल गई जिसके आधार पर वह चुनकर सरकार में आई थी। प्रेस कांफ्रेंस के माध्‍यम से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने आज की रैली में उन वादों में से किसी एक पर भी चर्चा नहीं की।

Aam Aadmi Party slams PM Narendra Modi's 'anarchist' jibe at Arvind Kejriwal

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में बिजली के बिल कम करने, एक भी झुग्गी को न तोड़ने का वादा किया था, लेकिन एक को भी पूरा नहीं कर सकी। उसके बाद केजरीवाल ने कहा कि उनकी रैली में मुझे झूठा बोला गया, धरने पर बैठने वाला बोला गया लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं किसी की प्रसनैलिटी पर कोई टिप्‍पणी नहीं करता। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को अपने 45 मिनट के भाषण में करीब आठ मिनट तक बिना आम आदमी पार्टी का नाम लिए पार्टी और अ‍रविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

उल्‍लेखनीय है कि अपनी रैली में नरेन्‍द्र मोदी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'धरने की मास्टरी जिसको है वह सरकार कैसे चलाएंगे। सही व्यक्त‍ि को सही काम देना चाहिए। मोदी ने कहा कि कभी किसी ने ऐसा नेता देखा है जो कहता है कि मैं अराजक हूं। केजरीवाल का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि दिल्ली में सभ्य समाज रहता है, दिल्ली की जनता को अराजक नेता की जरूरत नहीं है। अराजक हैं तो नक्सली के साथ काम करें। जिन्होंने दिल्ली को अस्थ‍िर किया उसपर भरोसा न करें लोग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+