Punjab:प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, सीएम केजरीवाल के छुए पैर
नई दिल्ली, 11 मार्च: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पंजाब के होने वाले सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पैर छुए ।

Recommended Video
पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन को पछाड़ते हुए पार्टी के सत्ता में आने के बाद मान और केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। जिसके बाद दिल्ली के सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गयी।
आप ने शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का भी सफाया कर दिया। शिअद को तीन सीटें जबकि भाजपा को दो और बसपा को महज एक सीट मिली। विधानसभा चुनावों में चरणजीस सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व सीएम चन्नी दोनों सीटों पर हार गए । पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा, ''लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।
मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात को ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications