सर्वदलीय बैठक में आज चुनाव आयोग को ईवीएम हैक करके दिखाएंगे आप विधायक सौरभ भारद्वाज

इस सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक सौरभ भारद्वाज करेंगे.

नई दिल्ली। बीते मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में ईवीएम को हैक करने का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक आज (शुक्रवार) चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में ईवीएम को हैक कर दिखाएंगे। इस सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक सौरभ भारद्वाज करेंगे. सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी के टेक्निकल टीम के सदस्य भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

सभी दलों के सामने आज ईवीएम को हैक करके दिखाएंगे आप विधायक सौरभ भारद्वाज

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हमारी तकनीकी टीम यह दिखा देगी कि कैसे ईवीएम में गड़बड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करेगी कि चुनाव आयोग अपनी देखरेख में एक संयुक्त समिति बनाए जिसमे सभी पार्टियों और चुनाव आयोग के विशेषज्ञ हों।

सौरभ ने कहा कि एक कमिटी बना दी जाए जिसमें EC के लोग भी हों और हमारी टेक्निकल टीम भी हो, फिर हम EC को आश्वस्त कर देंगे कि EVM टैम्पर हुए। सौरभ ने कहा कि हम EC से यूपी, पंजाब और पुणे के कुछ रैंडम बूथ की EVM उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, फिर हम उन्हें दिखा देंगे कि ये टैम्पर हुए या नहीं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+