'शेल्टर होम' को लेकर केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा-महिलाओं को गाय के बराबर सुरक्षा दो

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मुजफ्फरपुर और देवरिया में शेल्टर होम में बच्चियों के शोषण के मामले पर एक पोस्टर के जरिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के मामले पर बीजेपी सरकार को घेरा है।

ये भी पढे़ं: मिर्ज़ापुर के सुधार व सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, खामी मिलने पर बन्द कराया स्वाधार गृह

aap releases poster demanding security for women equivalent to cow

ट्वीट में एक पोस्टर है और जिसमें एक महिला हाथ में तख्ती लिए खड़ी है उसपर लिखा है, 'गाय के बराबर सुरक्षा दो'। इस ट्वीट में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों को भी दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी इसे शेयर किया गया है। दिल्ली और पूरे देशभर से मुजफ्फरपुर और देवरिया के शेल्टर होम केस को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

महिला सुरक्षा के मामले पर विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार को घेरा है और कहा है कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में नाबालिगों के साथ रेप के मामला सामने आने के बाद नीतीश कुमार सरकार आलोचनाओं में घिर गई थी तो इसके कुछ दिनों बाद ही यूपी के देवरिया में ऐसा ही मामला सामने आ गया था।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर कोर्ट परिसर में महिला ने फेंकी स्याही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+