खेमका के 46वें तबादले के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
गुड़गांव| आप के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अशोक खेमका के तबादले के मद्देनजर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। राव महावीर चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ नारे भी लगाए।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र और राज्य में सरकार में नहीं थी तब खेमका के तबादले के मुद्दे पर उसने कांग्रेस की आलोचना की थी लेकिन अब उसी की सरकार ऐसा कर रही है।
एक प्रदर्शनकारी ने आईएएनएस से कहा कि हम खेमका के तबादले को स्थगित करने की मांग करते हैं और हम उन्हें फिर से परिवहन विभाग में देखना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने एक बार फिर एक ईमानदार अफसर के साथ अन्याय किया है।
एक अप्रैल को किए गए खेमका के तबादले को हरियाणा के शक्तिशाली ट्रांसपोर्टरों की लॉबी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिनके लिए खेमका ने कुछ सख्त फैसले लिए थे।
खेमका के नेतृत्व में हरियाणा के परिवहन विभाग ने हाल ही में लंबी ढांचे वाले ट्रेलरों को बिना अनुमति के चलाने पर रोक लगा दी थी।
विभाग ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें कहा गया था कि सभी भारी वाहनों को सड़कों पर परिचालन के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र लेने से पहले वाहनों के आयामों पर नए मानदंडों का पालन करना होगा।हरियाणा में तकरीबन 3.5 लाख वाणिज्यिक वाहन चलते हैं।
आईआईटी खड़गपुर से स्नातक खेमका को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सचिव और महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद को वस्तुत: ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के भूमि सौदों में अनियमितताओं का खुलासा करने पर खेमका सुर्खियों में आए थे। 24 साल के करियर में उनका यह 46वां तबादला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन













Click it and Unblock the Notifications