MY VOICE: अशोक खेमका का तबादला कर्तव्यनिष्ठा पर जोरदार चोट
लखनऊ। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले और महज 22 साल में 46 ट्रांसफर झेलने वाले ईमानदार और जांबाज आईएएस अफसर अशोक खेमका का एक बार ट्रांसफर कर दिया गया है। यह उनका 46वां ट्रांसफर है। खेमका का तबादला हरियाणा के बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किया है। उन्हें परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पद से हटाकर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

खेमका इस विभाग को सजा मानते रहे हैं। आइएएस अशोक खेमका के तबादले से एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं और एक समय में उनके समर्थन में खुलकर सामने आने वाली भारतीय जनता पार्टी अब बुरी तरह से घिर गई है। इस पूरे मामले में आईएएस अफसर अमिताभ ठाकुर का कहना है कि 'खेमका सिर्फ एक आईएएस अफसर नहीं रह गये हैं, अब वह कर्तव्यनिष्ठा के प्रतिक बन चुके हैं।' श्री ठाकुर का कहना है कि खेमका का बार-बार तबादला कर्तव्यनिष्ठा पर भारी पड़ेगा।
यह बात अमिताभ ठाकुर ने वनइंडिया के My Voice कॉलम के लिये कही। अमिताभ ने कहा कि 28 जनवरी 2014 को आईएएस कैडर नियमों में हुए संशोधन के मुताबिक आईएएस की सेवा एक स्थान पर न्यूनतम 2 साल होती है। किसी विशेष हालात में उनका तबादला किया जा सकता है। अमिताभ का कहना है कि आईएएस खेमका पर भी सुप्रीम कोर्ट और आईएएस कैडर नियमों का पूरा पालन किया जाए। आपको बताते चलें कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर का भी 18 सालों में 22 बार तबादला किया जा चुका है। अमिताभ ठाकुर यूपी कॉडर के ईमानदार और बहादुर आईपीएस अफसरों में गिने जाते हैं।
Disclaimer: My Voice कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली राय पाठक एवं आम जनता की राय है। इसमें वनइंडिया के विचार शामिल नहीं हैं।
आप भी रखें अपनी बात: किसी भी मुद्दे पर अगर आप अपनी बात वनइंडिया के माध्यम से रखना चाहते हैं, तो अपना मोबाइल नंबर, या फेसबुक आईडी हमें ई-मेल करें [email protected]
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications