केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में बवाल, AAP और BJP कार्यकर्ताओं में जमकर पत्थरबाजी

भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प और पत्थरबाजी हो रही है। 'आप' कार्यकर्ताओं के मुताबिक बीजेपी ऑफिस के अंदर से पत्थर, लोहे के सरिए, टमाटर, चप्पल, जूते आदि फेंके गए। वहीं 'आप' कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे कि वे बीजेपी मुख्यालय के बाहर तैनात पुलिस की जिप्सियों पर भी चढ़ गए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व 'आप' नेता आशुतोष और शाजिया इल्मी कर रहे हैं।
#AAP hooligans hit innocent BJP workers pic.twitter.com/OEXpuuOtyq
— Nitin Kashyap (@NitinKashyap_) March 5, 2014 इससे पहले केजरीवाल को थाने में बैठाने के बाद मचे बवाल पर गुजरात पुलिस का कहना है कि केजरीवाल के काफिले से ट्रैफिक जाम ज्यादा लग रहा था, इसलिए हमने उन्हें थाने में आधे घंटे बैठाया। आप पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष का इस बाबत कहना है कि केजरीवाल को गुजरात में डराने की कोशिश की गई। आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल से मोदी जैसों को डर लगता है।
NavneetTiwari @AamAadmiParty's volunteer injured badly by @BJP4India's violent act #AKinGujarat .@JoinAAP .@aartic02 pic.twitter.com/pxtSYe5j7T
— An Anarchist (@IacShail) March 5, 2014 











Click it and Unblock the Notifications