'आप' का प्रदर्शन बेहद आश्चर्यजनक पर सरकार हमारी बनेगी: भाजपा

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में पिछले 15 सालों से काम किया, मेहनत की, लेकिन उसका फायदा आप को मिल रहा है। गोयल ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में 70 में से कम से कम 38 सीटें मिलेंगी और हम यहां सरकार बनाएंगे।
निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से पदावनत कर भाजपा 33 विधानसभा क्षेत्रों पर, जबकि आप 26 विधानसभा क्षेत्रों पर आगे चल रही है। कांग्रेस दिल्ली में सात सीटों पर आगे चल रही है। शेष चार सीटें स्वतंत्र और छोटी पार्टियों को मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications