छत्तीसगढ़ में अपने पांव पसारने को तैयार है आप पार्टी, इस दिन होगा सबसे बड़ा खुलासा

धमतरी। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी अपनी जड़े मजबूत करने वाली है। इसके लिए उन्होंने अपनी रणनीति भी साफ कर दी है। आप पार्टी दिल्ली की तर्ज पर यहां हो रहे घपले और कमीशनखोरी को लेकर नए खुलासे करने वाली है। दिल्ली की नेता अलका लांबा ने अपने कार्यकर्ताओं को 10 अक्टूबर तक बड़ा खुलासा करने की बात कही है। इशारों -इशारों में अलका ने खुलासे की क्लू भी दे दी है। अलका के मुताबिक बीजेपी छत्तीसगढ़ में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। यहीं नहीं आप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बीजेपी के कई नेता जमीनों पर अवैध कब्जा जमाकर बैठे हैं। उन्होंने किसी का सीधा नाम न लेते हुए पनामा पेपर में जिन नामों का जिक्र है। उसकी बात कही और जमीन से लेकर आसमान तक हुए घोटालों को जनता के सामने रखने की बात की।

छत्तीसगढ़ में अपने पांव पसारने को तैयार है आप पार्टी, इस दिन होगा सबसे बड़ा खुलासा

आप नेताओं के मुताबिक आने वाली 10 तारीख को आम आदमी पार्टी एक बार फिर पनामा पेपर मामले को उछालेगी। साथ ही बीजेपी के नेताओं के जमीन घोटाले और राफेल डील पर भी आम आदमी पार्टी राज्य के साथ केंद्र सरकार को घेर सकती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लीनिक पूरे छत्तीसगढ़ में खोलने की भी बात की है। विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ आप का गठजोड़ नहीं होगा। प्रदेश में आप पार्टी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से जनता को मुक्ति दिलाएगी। आम आदमी पार्टी एक ईमानदार सरकार बनाएगी और आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार अहंकार में है। भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा नहीं करती। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जो वादे किए, उसे पूरा भी किया। बिजली, पानी और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर किया गया है।

आपको बता दें आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है। कई सीटों केलिए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी गई है। चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी बदलवो छत्तीसगढ़ जैसे आंदोलन चलाकर भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी: संगम नगरी के लिए आज से मिलेंगी 8 जोड़ी ट्रेन, देखें ट्रेन लिस्ट और टाइमिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+