यूपी: संगम नगरी के लिए आज से मिलेंगी 8 जोड़ी ट्रेन, देखें ट्रेन लिस्ट और टाइमिंग

इलाहाबाद। संगम नगरी में लगने वाले कुंभ के मद्देनजर इलाहाबाद को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोडा जा रहा है। यातायात सुविधा को बढ़ाने व शहरों को जोड़ने के प्रयास में आज से 8 जोड़ी ट्रेनों की सौगात प्रयागराज को मिल रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली 8 जोड़ी ट्रेन आज से इलाहाबाद में रुकेंगी और इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यूपी: संगम नगरी के लिए आज से मिलेंगी 8 जोड़ी ट्रेन, देखें ट्रेन लिस्ट और टाइमिंग

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि 2 अक्टूबर से इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज होगा। इन ट्रेनों का संचालन कुंभ के बाद भी जारी रहेगा और इन पर फैसला बाद में रेलवे करेगा कि इन्हें लंबे समय तक यानी आगे और भी बढ़ाया जाए या नहीं। फिलहाल इलाहाबाद का सफर अब और अधिक आसान हो जाएगा। आप भी इन ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी व इनकी टाइमिंग की पूरी जानकारी इस खबर में पढ़ लें, ताकि इलाहाबाद आने में आपको सुगमता मिल सके।

इन ट्रेनों में पटना-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पटना-बांद्रा एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रेस आदि प्रमुख व लंबी दूरी की ट्रेने शामिल हैं। इन ट्रेनों से आप गोवा, मुंबई, गुजरात, चेन्नई, पूर्णा, मुजफ्फरपुर, पटना, पाटलिपुत्र, आसनसोल, गया आदि शहर सीधे पहुंच सकेंगे। इन ट्रेनों में एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी, जबकि बाकी सात जोड़ी ट्रेनें साप्ताहिक हैं।

यूपी: संगम नगरी के लिए आज से मिलेंगी 8 जोड़ी ट्रेन, देखें ट्रेन लिस्ट और टाइमिंग

ट्रेन व उनकी टाइमिंग-

1 - लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात में 9.03 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 9.05 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) 4.48 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 4.50 बजे रवाना होगी।

2 - साप्ताहिक गाड़ी बांद्रा टर्मिनल पटना एक्सप्रेस शाम को 6.53 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 6.55 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (पटना-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस) 5.08 बजे सुबह इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 5.10 बजे रवाना होगी।

3- गाड़ी नंबर 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शाम को 6.53 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 6.55 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस गाड़ी नंबर19052) 5.08 बजे सुबह इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 5.10 बजे रवाना होगी।

4 - लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस( 12519) सुबह 4.55 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 4.57 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (कामख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 12519 ) शाम 7.38 बजे सुबह इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 7.40 बजे रवाना होगी।

5 - गाड़ी नंबर 12741 वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस सुबह 4.55 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 4.57 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (पटना-वास्को डि गामा 12742) रात 8.03 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 8.05 बजे रवाना होगी।

6 - असनसोल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस सुबह 7.58 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 8.00 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल -असनसोल एक्सप्रेस ) सुबह 9.10 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 9.12 बजे रवाना होगी।

7 - गया-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस सुबह 10.48 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में (चेन्नई एगमोर-गया एक्सप्रेस ) शाम 4.08 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी और 4.10 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: कई बार ढाहने के बाद बन कर तैयार हो चुका है प्रियंका गांधी का घर, सवालों के घेरे में है संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+