'राघव चड्ढा को अब तक नहीं मिला विशेषाधिकार समिति का नोटिस', AAP ने कहा- देंगे पूरा जवाब

दिल्ली सेवा विधेयक को विरोध के मामले में कथित रूप से सांसदों के फर्जी दस्तखत को लेकर संसद की विशेषाधिकार समिति ने राघव चड्ढा को नोटिस जारी किया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने रिएक्शन दिया है।

आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को विशेषाधिकार समिति से अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। जब भी नोटिस आएगा, उसका प्रभावी ढंग से और व्यापक रूप से जवाब दिया जाएगा।

बता दें कि 'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर लगे आरोपों को लेकर संसद की विशेषाधिकार समिति ने एक अहम बैठक की है। समिति ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे पूछा गया कि उन पर लगे आरोपों पर क्यों न विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की जाए।

AAP over Privileges Committee notice to Chadha

ये है मामला
राज्यसभा में इस हफ्ते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 पेश किया था। ये विधेयक पास भी हो गया। लेकिन बिल पर चर्चा के दौरान राघव चड्ढा की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया, जिसमें बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की गई। इस प्रस्ता पर सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन, थंबीदुरई, सस्मित पात्रा, नगालैंड के सांसद फांगनोन कोन्याक के नाम के हस्ताक्षर थे।

कुछ सांसदों ने साइन को बताया फर्जी
इस प्रस्ताव में जिन सांसदों के साइन थे उनमें से कुछ ने सांसदों ने सदन में ही खड़े होकर कहा कि उन्होंने इसपर साइन ही नहीं किया। सांसदों का आरोप था कि दिल्ली सेवा संबंधी विधेयक को लेकर प्रस्तावित प्रवर समिति में उनके नाम का प्रस्ताव बिना उनकी सहमति के किया गया। जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में राघव चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद विशेषाधिकार समिति ने चड्ढा के नोटिस भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+