आप की अपर लेयर से योगेंद्र-प्रशांत की छुट्टी, जीत गया अरविंद कैंप
नई दिल्ली| पिछले एक सप्ताह से आम आदमी पार्टी (आप) में चल रही आंतरिक कलह का रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की सर्वोच्च नीति नियामक संस्था, राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से बाहर निकालने के साथ ही बुधवार को पटाक्षेप हो गया। प्रशांत और योगेंद्र पर केजरीवाल समर्थकों ने केजरीवाल को पार्टी संयोजक पद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिसके कारण बुधवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई।

छह घंटे तक चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता कुमार विश्वास ने प्रशांत और योगेंद्र को पार्टी पीएसी से निकाले जाने की जानकारी दी।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 21 में से 19 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 11 सदस्यों ने प्रशांत और योगेंद्र को पार्टी पीएसी से बाहर करने के समर्थन में मतदान किया।शेष आठ सदस्य दोनों वरिष्ठ नेताओं को पार्टी पीएसी से निकाले जाने के पक्ष में नहीं थे।
पार्टी संयोजक केजरीवाल लगातार आ रही खांसी और मधुमेह के इलाज के लिए बेंगलुरू रवाना हुए, इसलिए वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सके।दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित एक पार्टी कार्यकर्ता के फॉर्म हाउस पर हुई इस बैठक के बाद पार्टी पीएसी के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा, "बैठक के दौरान छह घंटों तक अच्छी चर्चा हुई।"
सूत्र ने बताया, "अच्छी बात यह है कि बैठक के दौरान किसी तरह की तू-तू मैं-मैं नहीं हुई। यही हमारी सफलता है। हमने बहुत ही शिष्ट अंदाज में अपने-अपने विचार रखे। कुल मिलाकर सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखीं।"
पार्टी प्रवक्ता कुमार विश्वास ने कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पारित किया है और इसमें फैसला लिया गया है कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव अब पीएसी के सदस्य नहीं रहेंगे। उन्हें पार्टी में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एकजुट है और देश और दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वह सब कुछ करेगी जो वह कर सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने केजरीवाल के पार्टी के संयोजक पद से दिए इस्तीफे को भी खारिज कर दिया।
21 सदस्यों वाली राजनीतिक मामलों की समिति आप की सर्वोच्च संस्था है। 2012 में गठित हुई पार्टी ने पिछले महीने हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बाहर आए प्रशांत भूषण ने कहा, "बैठक में मुझे और योगेंद्र यादव को फिलहाल राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से बाहर रखने का फैसला किया गया है।"उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए फैसले की जानकारी पार्टी द्वारा दी जाएगी और पार्टी के स्थान पर कोई जानकारी देने के लिए वह अब अधिकृत नहीं हैं।उन्होंने कहा, "पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं अपनी क्षमताओं के अनुसार उनका पूरी तरह निर्वहन करूंगा।"
उन्होंने कहा, "आप का गठन लोगों के मेहनत और पसीने से हुआ है। इसे लोगों की उम्मीदों को चूर-चूर नहीं करना चाहिए।"आप सूत्रों ने बताया कि योगेंद्र को पार्टी के किसान मोर्चे का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।बैठक से पहले और बैठक के दौरान आप समर्थक पार्टी नेताओं से आपस में लड़ाई न करने की अपील वाले तख्तियां लिए नजर आए।
एक व्यक्ति ने आईएएनएस से कहा, "मैं उत्तर प्रदेश के शामली से यहां अपने नेताओं से यह अनुरोध करने आया हूं कि अन्य पार्टियों की तरह आपस में न लड़ें और एकजुट रहें।" इसी तरह की एक तख्ती पर लिखा था, "एकजुट रहना कहीं बेहतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications