मिशन 2014 पर 'आप', देशभर में खोले 300 ऑफिस

aap
नयी दिल्ली। पहली बार चुनाव लड़ने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में सत्ता हासिल कर लेगा इतना आसान नहीं होता। पुरानी पारटियों को दरकिनार कर लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपना विश्वास दिखा या और उन्हें अपना जनाधिकार देकर सत्ता की कुर्सी पर बिठाया। जिस तरह से दिल्ली में आप को लोगों का साथ मिला उससे उनका मनोबल सातवें आसमान पर है। दिल्ली के बाद अब वो देश की राजनीति में उतरने की पूरी तैयारी कर रहे है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने देशभर में 300 कार्यालय खोले है। पार्टी ने तीन सप्ताह में ही देशभर में पांच लाख नए सदस्य बनाए हैं और करीब 300 कार्यालय खोले हैं।

पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने देशभर में 322 कार्यालय खोले हैं। यहां तक कि असम, गोवा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नागर हवेली में कार्यालय खोले गए हैं। सिंह ने कहा, "दिल्ली चुनाव में 8 दिसंबर को मिली जीत के बाद पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है। चुनाव परिणाम आने से पहले पार्टी के पांच लाख सदस्य थे जबकि अब यह संख्या 10 लाख को पार कर गई है। इसमें दो लाख लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की है।"

पार्टी की संसदीय मामलों की उप समिति के सदस्य सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के सबसे ज्यादा 60 कार्यालय खोले गए हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश में 35, राजस्थान में 27, तमिलनाडु में 25, केरल में 14, गुजरात में 10 कार्यालय खोले गए हैं।

केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास के नजदीक बनाए गए सहायता केंद्र पर तैनात पार्टी कार्यकर्ता 37 वर्षीय पूनम प्रवीण ने आईएएनएस से कहा कि प्रतिदिन हमें सौ ज्यादा फोन कॉल और ईमेल संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पार्टी से जुड़ने के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+