'राम जन्मभूमि घोटाले' पर संजय सिंह के तेवर सख्त, कहा- अब अदालत जाऊंगा

नई दिल्ली, जून 16: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई 18.5 करोड़ रुपए में जमीन पर विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर चंदा चोर और प्रॉपर्टी डीलर के पक्ष में खड़ा होने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब एक बार फिर सांसद ने श्री राम मंदिर जमीन घोटाले पर एक और बड़ा खुलासा किया है। साथ ही इस घोटाले को लेकर अदालत जाने की बात कही हैं।

AAP MP Sanjay Singh

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के संबंध में घोटाले का खुलासा किया। इसके बाद केंद्र सरकार और भाजपा के कार्रवाई करने के लिए 3 दिनों तक इंतजार किया, लेकिन अब मैं समझ गया हूं कि बीजेपी की आस्था प्रॉपर्टी डीलरों/भ्रष्टाचारियों में हैं, भगवान राम में नहीं। मैं इस मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी कर रहा हूं।

वहीं बुधवार (16 जून ) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जिस एग्रीमेंट का जिक्र ये लोग बार-बार करते हैं, दरअसल वह एग्रीमेंट 18 मार्च 2021 को कैंसिल हो चुका है और भाजपा बस चंदा चोरों को बचाने में लगी है। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में अगर कोई बाधा डाल रहा है तो ये चंदा चोर। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दस्तावेज भी ट्वीट किए हैं।

वहीं इससे पहले सिंह ने जमीन घोटाले को लेकर कहा था कि चंदा चोरों ने भगवान राम का अपमान किया है। दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ये लोग चोरी किया हुआ पैसा वापस करें और हिंदुओं से माफी मांगे। साथ ही राम मंदिर निर्माण में तेजी लायी जाए। इन्होंने पैसा चोरी कर लिया। इसलिए निर्माण धीमा पड़ गया। निर्माण तेज किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+