AAP सांसद संजय सिंह का दावा- दिल्ली में BJP के तीनों CM उम्मीदवार हमारे संपर्क में

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के तीनों मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों में जिसे भी सीएम पद का उम्मीदवार बीजेपी बनाएगी, बाकी दो हमारी मदद करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो तय कर ले कि कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है, विजेंदर गुप्ता, विजय गोयल या मनोज तिवारी?

संजय सिंह ने किया बड़ा दावा

संजय सिंह ने किया बड़ा दावा

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी नकली एजेंडे पर काम करती है। उन्होंने कहा वो आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे बीजेपी उठाती है। बीजेपी को काम बदलने की जरूरत है, नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेस कर कहा कि बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में जनता के काम से भटक गए हैं। उन्होंने अपील की कि बीजेपी मुख्यमंत्री की लड़ाई के चक्कर में झगड़ा बंद करे।

बीजेपी तय करे कौन होगा सीएम?

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी तय कर ले कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है। विजेंदर गुप्ता, विजय गोयल या मनोज तिवारी? संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को काम बदलने की जरूरत है नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। नकली एजेंडे पर बीजेपी बात करती है. आर्थिक मंदी से निपटने पर बात न हो, इसलिए नाम बदलने जैसे नकली मुद्दे बीजेपी उठाती है।

गोतम गभीर को दिया जवाब

गोतम गभीर को दिया जवाब

संजय सिंह ने गौतम गंभीर के ट्वीट पर कहा कि आप ने 70 पॉइंट एजेंडा तय किया था। मोदी सरकारने 5 लाख करोड़ से ज्यादा पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जबकि केजरीवाल सरकार आम जनता को फ्री सुविधा दे रही है। जनता के टैक्स से जनता को कैसे राहत मिल सकती है बीजेपी वाले हमसे सीखें। दरअसल गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं पर सवाल उठाया था और कहा था कि चुनाव को देखते हुए सरकार ऐसे कदम उठा रही है और काम पर ध्यान दिया जाता तो ऐसे कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+