अखिलेश यादव को जेपी को श्रद्धांजलि देने से रोकने पर बरसे संजय सिंह, कहा- यही भाजपा का असली चरित्र है

JPNIC Case: सजामवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र में जाने से रोके गया, जिसके बाद से देश की सियासत गरमा गई है। योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशान पर है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आप श्रद्धांजलि देने से कैसे रोक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी सीएम योगी आदित्यनाथ को ऐसी सलाह दे रहे हैं, इससे उनकी लोकप्रियता कम ही हो रही है। इन चीजों से अखिलेश यादव जी की लोकप्रियता बढ़ती है और आपकी घट रही है। आगे उन्होंने कहा, जिस इमरजेंसी के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने बिगूल फूंकने का काम किया था, वही इमरजेंसी आप उत्तर प्रदेश में लगाना चाहते हैं। जेपी ने सत्ता को हिलाकर रख दिया था।

Sanjay Singh

संजय सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में लाखों लोगों ने आपातकाल के खिलाफ आवाज़ बुलंद की थी। आज यही आपातकाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगाया गया है। पिछली बार भी यही हुआ था। अगर योगी आदित्यनाथ जी को ऐसा लगता है कि इससे उनका क़द बढ़ रहा है तो वह गलतफहमी में हैं।

ये तानाशाही है

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि जनता ने आपातकाल (1975) में सरकार को बता दिया था कि हमें तानाशाही और आपातकाल बर्दाश्त नहीं है। यही भाजपा का असली चरित्र है। जेपी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, उन्हें श्रद्धांजलि देने से एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोका गया। ये तानाशाही है।

अखिलेश यादव ने आवास के बाहर किया माल्‍यार्पण

पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आवास के बाहर ही जेपी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। माल्‍यार्पण के बाद अखिलेश ने कहा, जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाने से हमें रोका गया, पता नहीं क्या कारण है। बीजेपी ने हमेशा अच्छा काम रोका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+