'केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता को देख डर गए हैं PM', सिसोदिया के घर CBI के छापे पर बोले राघव चड्ढा
नई दिल्ली, 19 अगस्त: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर आद आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज से पहले अक्सर चुनावों में कहा जाता था कि मोदी बनाम कौन? आज, पंजाब की जीत के बाद लोग कहने लगे हैं कि विकल्प हमें मिल गया और उस विकल्प का नाम है अरविंद केजरीवाल। आज अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा और प्रधानमंत्री जी डर गए हैं।

'एक ही मकसद है कि केजरीवाल को खत्म करो'
राघव चड्ढा ने दावा करते हुए कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनाई, पूरे देश में केजरीवाल लहर फैल गई और 130 करोड़ लोगों के दिल में केजरीवाल की जगह बनती जा रही है। आज हर जगह लोग केजरीवाल और केजरीवाल शासन के मॉडल की बात कर रहे हैं और केजरीवाल शासन मॉडल, शिक्षा क्रांति के बारे में लिखा जाता है और अगले ही दिन सीबीआई मनीष सिसोदिया जी के घर पहुंच जाती है। उन्होंने (भाजपा) सीबीआई जैसी एजेंसियों को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है। एक ही मकसद है कि केजरीवाल को खत्म करो।
'शिक्षा और स्वास्थ्य के मॉडल को नष्ट करना चाहती है बीजेपी'
आप सांसद ने आगे कहा, ''ये कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश अमेरिका के सबसे बड़े अखबार ने पहले पन्ने पर मनीष सिसोदिया की फोटो छपती है। हम 2 मॉडल-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बात करते थे। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया और अब मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी हैं। वे दोनो मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं, ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए।
आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के आवास पर CBI के छापा
सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापे मारे हैं। आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications