बेरोजगारी के मुद्दे पर राघव चड्ढा का भाजपा पर तीखा हमला
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने देश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में बेरोजगारी दर 2014 में 5.44 फीसदी थी जोकि आज 10.05 फीसदी हो गई है। भाजपा पर तंज कसते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि हर घर बेरोजगार, यही है भाजपा सरकार।
राघव चड्ढा ने फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट को साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरोजगारी भारत के लिए अभी भी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में बेरोजगारी दर देश की दूरगामी विकास पर असर डालता है।

ताजा आंकड़े इस ओर संकेत करते हैं कि भारत में बेरोजगारी दर हाल में गिरी है। एनएसओ के आंकड़े के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2023 के बीच घटकर 6.8 फीसदी हो गई है। जोकि पिछले साल इसी अवधि में 8.2 फीसदी थी।
भारत में मौजूदा बेरोजगारी दर की बात करें तो यह गंभीर चिंता का विष्य है। विभिन्न क्षेत्रो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2023 तक भारत में कुल बेरोजगारी दर 7.95 फीसदी थी। जो ताजा रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों की बेरोजगारी दर पिछले वर्ष की तुलना में एक फीसदी कम हुई है। अप्रैल-जून 2023 में यह 6.6 फीसदी थी, जोकि पहले 7.6 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications