Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में कौन बनेगा तोमर की जगह मंत्री? जुगाड़ में ‘आप’के एमएलए

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली कैबिनेट से जितेन्द्र सिंह तोमर की विदाई के बाद उनके स्थान पर दिल्ली का कानून मंत्री बनने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों में जमकर मारामारी हो रही है।

कैबिनेट मंत्री बनने की चाहत को लेकर ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा, और द्वारका से विधायक आदर्श शास्त्री खासतौर जमकर कोशिश कर रहे हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि आदर्श शास्त्री की लाटरी खुल सकती है।

लाटरी खुलेगी

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र हैं आदर्श शास्त्री। उन्होंने द्वारका सीट जीती थी। उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम विरोधी महाबल मिश्र को हराया। शास्त्री पुत्र हैं अनिल शास्त्री के। अनिल शास्त्री कांग्रेस नेता हैं।

कैबिनेट में वापसी

सौरभ भारद्वाज केजरीवाल की पहली कैबिनेट में ट्रांसपोर्ट मंत्री थे। वे बहुत तेज-तर्रार मंत्री थे। वे भी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी कैबिनेट में वापसी हो जाए। जानकारों का कहना है कि तोमर के स्थान पर जरनैल सिंह को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वे पत्रकार रहे हैं।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के ऊपर एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान जूता फेंका था। तब वे दैनिक जागरण में विशेष संवाददाता थे। उन्होंने दिल्ली में सिखों के 1984 में कत्लेआम की जांच में ढिलाई के विरोध में जूता फेंका था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+