झूठा सर्वे ट्वीट कर विवादों में फंसी आप विधायक अलका लांबा

अलका लांबा ने एक तस्वीर पोस्ट की थी उस फोटो में दावा किया जा रहा था कि बवाना उप चुनाव सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 48 प्रतिशत वोटों के साथ लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा पर फर्जी सर्वे ट्वीट करने का आरोप लगा है। जिसमे बवाना विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जनता की पहली पसंद बताया गया था। अलका लांबा ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि कथित सर्वे एक हिंदी न्यूज चैनल ने किया है। मामले के सामने आने के बाद चैनल ने साफ कर दिया है कि उसकी तरफ से कोई सर्वे नहीं किया गया है। फर्जी सर्वे मामले में अलका लांबा की मुश्किले बढ़ सकती हैं।

अलका लांबा पर ट्वीट के फर्जीवाड़े का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दरअसल, अलका लांबा ने एक तस्वीर पोस्ट की थी उस फोटो में दावा किया जा रहा था कि बवाना उप चुनाव सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 48 प्रतिशत वोटों के साथ लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 23 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे पीछे दिखाया गया था। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार 21 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। अलका लांबा ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि बवाना की जनता राम के नाम पर बीजेपी को नहीं आप को वोट दे रही है। यहां अलका लांबा रामचंद्र का जिक्र कर रही थीं। बाद में यह फोटो फर्जी निकला। जिसके बाद उस ट्वीट को अलका लांबा ने अपने अकाउंट से हटा लिया।

अब बीजेपी और आप के ही बागी विधायक कपिल मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए आप पर फर्जी सर्वे द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले को चुनाव आयोग के सामने उठाने की बात भी कही है।

आपको बता दें कि बवाना उपचुनाव में 5 दिन बचे हैं। तीनों ही पार्टियां पूरे जोर-शोर से मैदान में उतरी हुई हैं। जहां आप के लिए इस सीट को जीतना पार्टी की साख और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है, वहीं कांग्रेस के लिए यह कमबैक का मौका है। वहीं बीजेपी यहां भी मोदी फैक्टर को आगे रख दिल्ली विधानसभा में अपनी एक और सीट बढ़ाने के चक्कर में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+