आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह की डिग्री भी निकली फर्जी, कोर्ट ने मांगा जवाब
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का विवादों से नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आप विधायक सुरेंद्र सिंह की डिग्री भी फर्जी होने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता तंवर सिंह की याचिका के जवाब में इस बात का खुलासा हुआ है कि सुरेंद्र सिंह की डिग्री फर्जी है।[दिल्ली के कानून मंत्री की डिग्री भी है फर्जी]
भाजपा नेता ने किया दायर की याचिका
तंवर सिंह ने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र सिंह की डिग्री फर्जी है और उन्होंने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है। यही नहीं उन्होंने एफीडेविट में भी आयोग को अपनी शैक्षिक अर्हता के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह किया है।
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह दूसरे ऐसे विधायक हैं जिनकी डिग्री पर सवाल उठे हैं। इससे पहले दिल्ली की कानून मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर की डिग्री पर भी विवाद उठ चुका है और यह मामला अभी कोर्ट में है। तोमर की डिग्री पर भी भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग ने सवाल उठाते हुए याचिका दायर की थी।
कोर्ट ने मांगा फर्जी डिग्री पर जवाब
दिल्ली कैंटोनमेंट से आप विधायक सुरेंद्र सिंह की फर्जी डिग्री के मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस हिमा कोहली ने सुरेंद्र से इस बाबत जानकारी मांगी है। सुरेंद्र सिंह ने अपने एफीडेविट में दावा किया है कि उन्होंने 2012 में सिक्किम विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त की है।
2011 तक थे सेना में 2012 में हासिल की बीए की डिग्री
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह 2011 तक भारतीय सेना के एनएसजी में अपनी सेवाये दे रहे थे ऐसे में वो सिक्किम विश्वविद्यालय से 2012 में बीए की डिग्री कैसे हासिल कर सकते हैं। भाजपा नेता ने सिक्किम विश्वविद्यालय में एक आरटीआई दायर करके सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब मे विश्वविद्यालय ने कहा है कि 2014-15 के रिकॉर्ड के अनुसार सुरेंद्र सिंह नाम का कोई भी छात्र उनके विश्वविद्यालय में नहीं था।
वहीं सुरेंद्र सिंह ने अपनी डिग्री पर उठे विवाद को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास पीएचडी तक की डिग्री है। यही नहीं उन्होंने कहा कि 15 साल तक सेना में नौकरी करने वाला वैसे ही बीए की डिग्री के बराबर होता है।













Click it and Unblock the Notifications