दिल्ली: आप विधायक संदीप कुमार की सदस्यता रद्द, विधानसभा स्पीकर ने लिया फैसला
नई दिल्ली: दिल्ली के विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने आम आदमी पार्टी के बागी विधायक संदीप कुमार की सदस्यतता रद्द कर दी है। स्पीकर ने उन पर दल-बदल कानून के तहत ये कार्रवाई की है। आप के अन्य विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा में संदीप कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। संदीप सिंह पर आरोप था कि वो पार्ची विरोधी गतिविधियां कर रहे थे और उन्होंने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बीएसपी के लिए प्रचार किया था।

संदीप कुमार की सदस्यता रद्द
संदीप कुमार के खिलाफ आप विधायक सौरभ भारद्वाज की याचिका पर फैसला सुनाते हुए विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने अपना फैसला सुनाया। उन्होंने उन्हें दल-बदल कानून के तहत आयोग्य घोषित किया। इस तरह अब अब तक आम आदमी पार्टी के चार विधायकों की सदस्यता खत्म की जा चुकी है। उनके अलावा बाकी तीन विधायक गांधी नगर से अनिल वाजपेयी, करावल नगर से कपिल मिश्रा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत है।
सीडी कांड में फंसे थे संदीप
गौरतलब है कि आप विधायक संदीप कुमार केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वो केजरीवाल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे लेकिन एक सेक्स स्कैंडल के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। उन पर एक महिला ने राशन कार्ड बनाने का वादा करके उसके साथ रेप करने का आरोप लगया था। इस सेक्स स्कैंडल की वीडियो जारी हुई थी और पार्टी को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

कपिल मिश्रा भी हुए थे अयोग्य घोषित
संदीप कुमार से पहले आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा को भी इसी तरह के आरोप की वजह से विधानसभा की सदस्यता से हटाया जा चुका है। कपिल मिश्रा पर आरोप था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए काम किया। वहीं अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत ने लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसलिए उनकी सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। कपिल मिश्रा भी अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications