भाजपा सांसद डा हर्षवर्धन का घर बना 'आप' नेताओं का नया अड्डा

aam admi party
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से बिजली का संकट व्‍याप्‍त है, पारा 45 डिग्री के भी पार है और नेताओं को पहले सरकार बनाने की चिंता है। जो आम आदमी पार्टी पहले दिल्‍ली के लोगों को बिजली और पानी मुहैया कराने की बात करती थी अब पहले सरकार बनाने की बात कर रही है। माना जा रहा है कि आप के नेताओं ने भाजपा के सांसद डा हर्षवर्धन के घर का घेराव कर लिया है और बिजली के मुद्दे के सहारे सरकार बनाने की बात कर रही है।

आप नेताओं के पहुंचने से पहले ही हर्षवर्धन कहीं जाने के लिए अपने घर से निकल चुके थे। मनीष सिसोदिया समेत आप के 14 नेता हर्षवर्धन से मिलने पहुंचे। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र में सरकार भाजपा की है। ऐसे में दिल्ली वालों को बिजली कटौती से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।

वैसे भले ही आप के नेता यह कह रहे हों कि केंद्र में भाजपा की सरकार है तो बिजली देने की जिम्‍मेदारी भी भाजपा सरकार की ही बनती है। बात तो सही है लेकिन आप के नेता यह भूल गए हैं कि भाजपा से पहले आप के अरविंद केजरीवाल और उससे भी पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार थी। यहां सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे कौन से प्रमुख कारण जिसके कारण दिल्‍ली में बिजली की ये समस्‍या उत्‍पन्‍न हुई है। प्रमुख सवाल तो ये भी है कि पिछली सरकारों ने बिजली संकट के प्रति कौन सा रवैया अपनाया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+