BJP इतनी डरी क्यों है?', AAP नेताओं को हिरासत में लेने पर आतिशी ने भाजपा को घेरा
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी भाजपा पर लगातार हमलावर है। इसे लेकर पार्टी की ओर शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में आप कार्यक्रर्ता शामिल हुए।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भाजपा को घेरते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी हुई। आज AAP के नेता, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले पूरे दिल्ली में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

AAP के कार्यालय को छावनी बना दिया गया है। आज भाजपा को इतना डर लग रहा है कि एक तरफ चुनाव में घपला करते हैं और दूसरी तरफ देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं हो सकता। भाजपा को इतना डर क्यों है?"
चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सोनकर जीत दर्ज की और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप सिंह को हरा दिया है। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी आज राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है की भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में फर्जीवाड़ा किया है।












Click it and Unblock the Notifications