मोदी के खिलाफ 'आप' की टिकट से 'गांधी' लड़ेंगे चुनाव

लंबे तलाश के बाद आम आदमी पार्टी ने मोदी को टक्कर देने वाला नेता ढ़ूंढ़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक आप पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मनाने की पुरजोर कोशिशों में लगी है। खबर ये भी है कि यह लगभग तय हो चुका है कि पार्टी उन्हीं को मोदी के खिलाफ उतारेगी।
78 साल के राजमोहन गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते है। जो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। राजमोहन गांधी लेखक और शिक्षाविद हैं। हलांकि बीजेपी ने अबतक यह तय नहीं किया है वह नरेंद्र मोदी किस क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications