इटली के झंडे के साथ 'आप' मना रही है स्वतंत्रता दिवस!

आम आदमी पार्टी के अपने ऑफिशल फेसबुक अकाउंट पर गलत रंग के झंडे को जो की इटली के झंडे से मिलता है उसे कवर फोटो के रूप में शुक्रवार शाम लगाई गई थी। इमेज में तीन रंगों वाले झंडे के बीच एक बूंद दिखाई दे रही थी। इस बूंद के अंदर भी तीन रंगों वाला झंडा था और इमेज पर लिखा था-पैट्रियटिजम इन एवरी ड्रॉप।
दरअसल लोगों ने आपत्ति इसलिए जताई क्योंकि आप के फेसबुक पेज पर लगे इस झंडे में दिखाए गए रंग भारतीय तिरंगे से मेल नहीं खाते। कुछ लोगों ने कॉमेंट कर कहा कि इमेज में केसरिया की जगह लाल रंग का प्रयोग किया है और यह इंडिया नहीं इटली का फ्लैग है। सोशल मीडिया पर उठे इस विवाद में लोगों ने इसे भारतीय झंडे का अपमान बताते हुए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर मामला दर्ज करने की मांग की।
मामले को राजनतिक रंग देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमणियन स्वामी भी इस बहस में कूद गए। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या केजरीवाल एंटोनियो मैडम के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे है?'












Click it and Unblock the Notifications