आप पार्टी ने कहा अमित शाह ने दिखाई नरेंद्र मोदी की फर्जी डिग्री
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री की बीए की डिग्री को लेकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। आप नेता आशुतोष का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो डिग्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिखाई है वो फर्जी है।

अशुतोष ने प्रेसवार्ता में कहा कि मार्क्सशीट में नाम लिखा है- "नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी" जबकि डिग्री में उनका नाम "नरेंद्र दामोदर दास मोदी"। नाम बदला हुआ है इससे साफ है कि जो डिग्री अमित शाह ने दिखाई है, वह फर्जी है।
आशुतोष ने आगे कहा, "नाम बदलने की एक प्रक्रिया होती है, और कभी एक ही कक्षा की डिग्री और मार्क्सशीट में अलग-अलग नाम नहीं हो सकते हैं। डिग्री 1977 की है और डिग्री 1978 की है। यह कैसे संभव हो सकता है।"
अमित शाह ने दिखाई थी डिग्री की कॉपी
अमित शाह ने प्रेसवार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों को भ्रमित किया है कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी हैं। जबकि वास्तविकता केजरीवाल के दावों से कोसों दूर है। यह कहते हुए अमित शाह ने बीए और एमए की डिग्रियां सार्वजनिक कीं।
उन्होंने डिग्रियों की प्रतिलिपियां पत्रकारों को मुहैया करायीं। मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए किया और गुजरात यूनविर्सटी से एमए किया है।












Click it and Unblock the Notifications