UP Assembly Election: लखनऊ पहुंचे मनीष सिसोदिया, यूपी पुलिस ने रोका काफिला
यूपी स्कूल मॉडल पर खुली बहस की चुनौती
UP Assembly Election: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यूपी में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर वो लखनऊ आए हैं। लखनऊ पहुंचकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा, केजरीवाल मॉडल बनाम योगी मॉडल पर योगी आदित्यनाथ के मंत्री की खुली बहस के आह्वान पर मैं आज लखनऊ में हूं। उम्मीद है बहस की चुनौती देने वाले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह योगी सरकार द्वारा कायाकल्प किए 10 स्कूलों की लिस्ट लेकर जरूर आएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि लखनऊ में सिसोदिया के काफिले को यूपी पुलिस ने जानबूझकर रोका।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभी डेढ़ साल बाद हैं, लेकिन राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में उतरेगी, जिसके आधिकारिक अभियान की शुरूआत मंगलवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लखनऊ में की है।
मनीष सिसोदिया के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल के साथ सेल्फी (Selfie with Sarkari School) कैंपेन शुरू किया है। जिसका मकसद यूपी के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को दिखाना है। वहीं दूसरी ओर मनीष सिसोदिया लगातार दिल्ली के स्कूल मॉडल (Delhi School Model) की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को दिल्ली के स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती भी दे रहे हैं।
पंचायत चुनावों पर भी नजर
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी रहे हैं। वो मोदी सरकार पर उनके काम में दखल देने और उन्हें विकास ना करने देने का आरोप लगाते हैं। ऐसे में AAP के यूपी में आने से बीजेपी और विपक्ष दोनों के वोट बैंक को नुकसान पहुंचेगा। वहीं चर्चा है कि विधानसभा चुनावों से पहले अगले साल मार्च में होने वाले पंचायत चुनावों में भी AAP उतरेगी। इसका मकसद यूपी में अपने जमीनी हालात को देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications