अरविंद केजरीवाल का विचार निजी, हम राजनीति में भाजपा को हराने नहीं आए: कुमार विश्वास

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच रार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। टीवी चैनल आज तक को दिए गए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने गुजरात में केजरीवाल के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान उनका निजी विचार है। आम आदमी पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। हम राजनीति में किसी को हराने या जिताने नहीं आए हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के चुनावी दौरे के दौरान भाजपा के खिलाफ वोट देने के लिए मतदाताओं से अपील की थी।

अरविंद केजरीवाल का विचार निजी, हम राजनीति में भाजपा को हराने नहीं आए: कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी में सारे राजनीतिक निर्णय PAC में तय होते हैं। और गुजरात में आम आदमी पार्टी किसका समर्थन करेगी या किसे वोट देने के लिए अपील करेगी, पीएसी में इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। विश्वास ने आगे कहा, 'अरविंद ने गुजरात में जो भी बोला वो पार्टी का नहीं, उनका निजी विचार है। अरिवंद इस वक्त पार्टी में अपने आप में अलग इकाई बन गए हैं।' विश्वास ने आगे कहा कि मेरी राय है कि कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दें। जहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़े नहीं है वहां पर नोटा का विकल्प चुनें। हम राजनीति में भाजपा या कांग्रेस को जिताने हराने नहीं आए हैं।

कुमार विश्वास ने कहा कि रामलीला मैदान से जब हम आगे बढ़ें थे तब 5 लाख कुर्सियां थीं लेकिन आज वो 5 हजार हो गई हैं। 5 साल के हमारे सफर में कई साथी पीछे छूट गए हैं। कई लोगों को प्लान करके पार्टी से बाहर निकाला गया। इस बीच कई चुनावों में हम हार चुके हैं। हम हमें पुराने ढर्रे पर वापस लौटना चाहिए। कुमार विश्वास का केजरीवाल पर यह हमला आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+