लापता हुए आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास!

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली विधान सभा चुनाव होने वाले है और इसके चलते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फिर से एक्टिव हो गए हैं, पर कुमाऱ विश्वास का कहीं किसी को नहीं पचा चल रहा है। बीता लोकसभा चुनाव अमेठी से हारने के बाद कुमार विश्वास गायब हैं। जानकारों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता भी परेशान हैं कि वे चुनाव से ठीक पहले कहां चले गए। बताते चले कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जमकर कैंपेन किया था अपनी पार्टी के लिए। वे बेहद प्रखर वक्ता हैं। वे अपने भाषण के दौरान समां बांध देते हैं।

AAP leader Kumar Vishwas goes missing in Delhi Elections

कवि सम्मेलनों में एक्टिव

कहने वाले यह भी कहते हैं कि कुमार विश्वास का अपनी पार्टी के नेताओं और नीतियों से मोह भंग हो गया है। अब वे फिर से कवि सम्मेलनों में सक्रिय हो गए हैं।

जुर्माना लगया

इस बीच, पासपोर्ट विभाग ने फर्जी एनओसी लगाने के मामले में कवि और आम आदमी पार्टी के नेता और कवि डॉ. कुमार विश्वास पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और साथ ही जुर्माना अदा करने के बाद ही उन्हें पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार विश्वास ने अपने पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने गाजियाबाद के एलआर कालेज प्राचार्य संजय दत्त कौशिक से जारी एनओसी भी आवेदन के साथ लगाई थी। पासपोर्ट विभान ने जब एनओसी की जांच कराई तो एनओसी में गड़बड़ निकली। संजय दत्त कौशिक ने पासपोर्ट विभाग को लिखित में दिया था कि एनओसी उनकी तरफ से नहीं जारी की गई है।

इसके बाद पासपोर्ट विभाग ने आप नेता से पासपोर्ट वापस जमा करा लिया था। हालांकि पासपोर्ट अधिकारियों की मानें तो पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर उन्हें पासपोर्ट जारी किया जा सकता है। जानकारों कहना है कि आवेदक के दस्तावेज में गड़बड़ी पाई गई, जिसके नियमानुसार उन पर जुर्माना लगाना आवश्यक हो गया था। इसके चलते पासपोर्ट विभाग ने डा. कुमार विश्वास पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+