मसरत आलम को जेल में डालने की बजाय गोली मार देनी चाहिए-विश्वास
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई को लेकर संसद से लेकर सड़क तक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने मसर्रत को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके चलते वह विवादों में घिर गये हैं।

कुमार विश्वास ने मसर्रत आलम को जेल में डाले जाने का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मसर्रत जैसे देशद्रोहियों को जेल में डालकर समय नहीं बर्बाद करना चाहिए बल्कि ऐसे देशद्रोहियों को पकड़कर गोली मार देनी चाहिए।
विश्वास ने कहा कि मसर्रत जैसे देशद्रोहियों के चलते हमारे देश के जवान आये दिन शहीद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि देशद्रोहियों के साथ भी किसी भी तरह की संवेदना नहीं रखनी चाहिए। गौरतलब है कि मसर्रत की रिहायी के बाद से ही भाजपा और पीडीपी के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बाबत संसद में बयान देना पड़ा कि हमें देशभक्ति नहीं सिखायी जाए। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा से कतई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बाबत गृह मंत्रालय से रिपोर्ट भी तलब की है।












Click it and Unblock the Notifications