आप ने दागे जेटली पर पांच सवाल, आशुतोष बोले झूठ बोल रहे हैं वित्त मंत्री
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच आर-पार का घमासान मचा हुआ है। आप नेता आशुतोष ने आज प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अरुण जेटली पर सिलसिलेवार आरोपों की झड़ी लगा दी है।

आशुतोष ने अरुण जेटली के ब्लॉग को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि भाजपा सांसद कीर्ती आजाद ने 13-9-2015 को अरुण जेटली के नाम एक पत्र लिखा है कि यह काफी आश्चर्यजनक है कि स्टेडियम में कॉर्पोरेट बाक्स को आपके करीबी लोगों को दिया गया है।
आशुतोष ने कहा कि कीर्ती आजाद ने अपने पत्र में लिखा है कि जो कॉर्पोरेट बॉक्स बनवाये गये हैं वह अवैध हैं और उसे गलत तरीके से लोगों को आवंटित किया गया। आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री जेटली से पांच सवाल दागे।
- 21st सेंचुरी नाम की कंपनी जोकि जेटली के करीबी लोकेश शर्मा की है उन्हें कॉर्पोरेट बाक्स क्यों दिया गया
- ओएनजीसी पर 5 करोड़ रुपए हॉकी इंडिया को देने का दबाव क्यों बनाया गया।
- स्टेडियम बनाने में 114 करोड़ रुपए में से 57 करोड़ किस कंपनी को दिये गये।
- डीडीसीए की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में साफ है कि 9 कंपनियां ऐसी हैं जिनके डॉयरेक्टर से लेकर पते एक हैं ऐसे में क्यों इन कंपनियों को भुगतान किया गया।
- जिन गलतियों को जेटली ने छोटी गलती बताया है वह क्रिमिनल ऑफेंस है, ऐसे में उन्होंने क्यों झूठ बोला।












Click it and Unblock the Notifications