दिल्ली चुनाव के लिए 'आप' ने लगायी वादों की झड़ी
दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर वोटरों को रिझाने के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। इस बार के चुनाव में आप ने युवाओ को केंद्र में रखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया है। हालांकि इस बार के घोषणा पत्र से पिछले चुनाव की तरह आधे दाम की बिजली और मुफ्त पानी जैसे वादे नदारद हैं। इस बार के चुनाव में बेरोजगारों को नौकरी और युवाओं के मद्देनजर रखते हुए कई वादें किए हैं।

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने युवाओं को नौकरी, नये कॉलेज तथा स्टेडियम देने का वादा किया है। इसके अलावा युवाओं को शिक्षा के लिये कर्ज देने की बात भी कही है गयी है। जाहिर है कि लोकसभा चुनाव में मोदी को युवाओं से मिले समर्थन के तर्ज पर केजरीवाल अपने चुनावी वादे कर रहें हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का दिल्ली संवाद अभियान शुरू किया। उन्होंने राजधानी के युवाओं को लुभाने के लिए 800,000 रोजगार पैदा करने, व्यवसायिक प्रशिक्षण देने, स्टेडियम बनवाने, नए कॉलेज बनवाने और पूरे शहर में वाईफाई सुविधा देने का वादा किया है।
दिल्ली में आप की सरकार आने पर केजरीवाल ने अगले पांच सालों में आठ लाख रोजगार पैदा करने और 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का वादा किया है। इसके साथ ही दिल्ली में स्टेडियम बनवाकर खेल में बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने का भी आप ने वादा किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "मैं दिल्ली के एक गांव में गया था जहां पर कोई स्टेडियम नहीं था। गांव वालों ने कहा कि उनके पास जमीन है पर कोई स्टेडियम नहीं है। मैंने उनसे जमीन उपलब्ध कराने को कहा ताकि हम वहां पर स्टेडियम बनवा सकें।"
ये हैं आप के चुनावी वादें
1. दिल्ली में 15-20 साल में एक भी कॉलेज नहीं खुला है। हम दिल्ली में 20 कॉलेज खोलेंगे। हमारा मकसद मौजूदा सीटों को दोगुना करना है ताकि कोई भी बच्चा बिना ऐडमिशन न रह जाए। जो भी 12वीं पास करेगा, उसके ऐडमिशन की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
2. दिल्ली का जो गांव जमीन देगा, वहां कॉलेज खोलना सरकार की जिम्मेदारी होगी। उस गांव के बच्चों को ऑटोमेटिक ऐडमिशन मिलेगा।
3. ऐडमिशन के साथ ही एजुकेशन लोन मिलेगा।
4. कॉलेजों में रोजगारपरक ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद बच्चों को नौकरी के लिए भटकना न पड़े बल्कि वे अपना काम शुरू कर सकें।
5. जिनके रोजगार हैं उनके रोजगार नहीं छीनेंगे। ई-रिक्श वापस चलाएंगे।
6. सीलिंग बंद होगी।
7. दिल्ली सरकार में 55 हजार वेकंसी हैं जिन्हें भरा जाएगा।
8. दिल्ली के सारे 29 इंडस्ट्रियल एरियाज खोलेंगे और वहां सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
9. दिल्ली में वैट का रेट पूरे देश के अंदर सबसे कम किया जाएगा।
10. पांच साल में 10 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और 8 लाख नए रोजगार पैदा किए जाएंगे।
11. 4000 स्कूलों के खेल मैदानों को युवाओं के लिए खोला जाएगा और युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
12. दिल्ली में टैलेंट सर्च होगा। प्रतिभाशाली बच्चों को सरकार अडॉप्ट करेगी और मुफ्त शिक्षा देगी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाएगा।
13. पूरी दिल्ली को फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी दी जाएगी।
14. ड्रग्स को दिल्ली से खत्म किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications