Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फोन पर 'आप' की सफाई, सिसौदिया ने कहा केजरीवाल ने नही लिया यू-टर्न

arvnd kejriwal
नयी दिल्ली। पहले दिल्ली की सत्ता से छोड़ना, फिर लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर हाथ आजमाना और फिर करारी हार मिलने के बाद जेल का ड्रामा करना, इन दिनों में आम आदमी पार्टी की पहचान बन गई हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का हाई वोल्टेज ड्रामा अब खत्म हो गया हैं। भाजपा नेता नितिन गडकरी के मानहानि मामले में जमानत बांड्स नहीं भरने की केजरीवाल की जिद ने जेल की हवा खिला दी। अब जब कि वो बॉन्ड भरकर जेल से रिहा हो चुके हैं तो आम आदमी पार्टी इस पर सफाई दे रही हैं।

केजरीवाल के इस कदम पर आप नेता अब सफाई दे रहे हैं। केजरीवाल के इस कदम पर सफाई देने के लिए कई लोगों को रिकॉर्डेड फोन किए हैं। कई लोगों को ऐसे फोन आए हैं जिनमें पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की आवाज सुनाई देती है। इस संदेश में सफाई दी गई है कि रिहाई के लिए बॉन्ड भरना अरविंद केजरीवाल का यू टर्न नहीं है। मनीष सिसोदिया फोन पर भेजे जा रहे अपने मैसेज में कह रहे है कि 7 दिन जेल में रहकर अरविंद केजरीवाल ने जो संघर्ष किया है, उसका फायदा उन करोड़ों लोगों को मिलेगा जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्हें पर्सनल बॉन्ड के नाम पर परेशान किया जाता है।'

लोगों को फोन पर दिए जा रहे संदेश में मनीष सिसोदिया कहते हैं, 'मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जिस मुद्दे को लेकर जेल गए थे, उसे दिल्ली हाई कोर्ट ने मान लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामलों में जमानत लेने की जरूरत है या नहीं, इसे लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी।'

गौतलब है कि अरविंद केजरीवाल पर नितिन गडकरी ने मानहानि का मुकदमा किया है। मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत लेने को कहा था जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने दलील दी कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया हैं। इस लिए वो कोई जमानत नहीं लेंगे। इस पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में वह हाई कोर्ट गए, जहां से उन्हें पर्सनल बॉन्ड भरने को कहा गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+