लोकसभा चुनाव 2019: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को नहीं मिले प्रस्तावक, नामांकन हुआ खारिज

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार श्वेता शर्मा का मंगलवार को उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामाकंन खारिज हो गया। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि वो जरूरी 10 प्रस्तावकों के नाम नहीं दे पाई । इसी वजह से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ऐसे किसी भी उम्मीदवार को 10 प्रस्तावकों का नाम देना अनिवार्य होता है जो राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पार्टी या राज्य में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी से नहीं होती है।

AAP Gautam Buddh Nagar candidate nomination rejected for not find proposers

डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में बताया था कि वो आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार हैं। आप उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी नहीं है। चुनाव आयोग के मुताबिक वो राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। वो दिल्ली में मान्यता प्राप्त पार्टी है। उनके दावे में ये गलती थी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ रही है। साल 2014 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ और कुमार विश्वास ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इन दोनों को हार मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+