अपने ‘स्पीकर’ को दिल्ली में आप टिकट नहीं देगी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)आम आदमी पार्टी ने अपने स्पीकर एमएस धीर को ही आगामी विधानसभा में टिकट ना देने का फैसला किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कोई काम किया।

aap-denies-ticket-to-ms-dhir

धीर पिछली दिल्ली विधानसभा में स्पीकर थे। उन्होंने तलविंदर सिंह मारवाह को पिछले विधान सभा चुनाव में जंगपुरा सीट से हराया था। इसके अलावा पार्टी ने त्रिलोकपुरी से अपने विधायक राजू धीगान को भी टिकट ना देने का फैसला किया है।

पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि त्रिलोकपुऱी बीते कुछ समय पहले साम्प्रदायिक दंगों की चपेट में आ गई थी।

दंगा नहीं रोका

पार्टी सूत्रों का कहना है कि धीगान ने दंगों को रोकने के लिए कोई पहले नहीं की। इससे पहले आम आदमी पार्टी के दो विधायक राजेश गर्ग (रोहिणी) और हरीश खन्ना ( तिमारपुऱ) ने विधान सभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

उधर,राजधानी में रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी की बैठक में गत दिनों जमकर हंगामा हुआ। इस मीटिंग को अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करने वाले थे लेकिन उससे पहले तरूण यादव नाम के एक शख्स ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गिरीश सोनी पर उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा भड़का और आप कार्यकर्ताओं ने उसे मंच पर जाने से रोका, देखते ही देखते धक्का मुक्की होने लगी।

धीर पर लगे आरोप

उसका कहना था कि पिछले साल इलेक्शन कैंपेन के समय उसने अपना मकान गिरीश सोनी को दफ्तर चलाने के लिए दिया था। साल भर बीत जाने के बावजूद गिरीश सोनी ने ये मकान अभी तक खाली नहीं किया है उसके मुताबिक इस मामले में उसने कोर्ट में भी याचिका दी है और केजरीवाल से मिलने की कोशिश की लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। तरूण यादव ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उसके साथ बदतमीजी की है।

उधर,हंगामे के बारे में केजरीवाल का कहना है कि तरूण यादव ने उनसे संपर्क नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+