मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने घोषित किए चार उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
AAP candidates for mizoram: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को मिजोरम के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। मिजोरम में आने वाले 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी की सूची के मुताबिक, पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा को आइजोल नॉर्थ III विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

AAP ने किस सीट से किसे दिया टिकट
सीट ---------- उम्मीदवार
आइजोल नॉर्थ-।।। - एंड्रयू लालरेमकीमा
आइजोल वेस्ट-। - वनलालमाविया वानछावंग
आइजोल वेस्ट-।।। - जोसेफ बियाकथियानघलीमा
आइजोल साउथ-। - ललंगैहौमा पछुआउ
गौरतलब है कि 7 नवंबर को मतदान होने के बाद मिजोरम में वोटों की गिनती बाकी चारों राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान किया था। वहीं, कांग्रेस पहले ही मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर चुकी है।
अलग अलग चुनाव लड़ रहे मिजो नेशनल फ्रंट और भाजपा
आपको बता दें कि मिजोरम में फिलहाल मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है। भाजपा भी इस सरकार में सहयोगी थी, लेकिन इस बार दोनों दल अलग चुनाव लड़ रहे हैं। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 17 दिसंबर को खत्म होने जा रहा है।
कांग्रेस ने किए घोषणा पत्र में ये वादे
वहीं, कांग्रेस पार्टी मिजोरम के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की जनता के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली, राज्य के गरीब परिवारों को 750 रुपए में गैस सिलेंडर और अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए हर परिवार को 15 लाख रुपए का हेल्थ बीमा देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications