दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास, राहुल ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। आप लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाली थी। ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्ट और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी इस बैठक के बाद सीट बंटवारा और दिल्ली में गठबंधन करना है कि नहीं, इस पर फैसला लेंगे। वहीं अंदरखाने में ये सुगबुगाहट है कि गंठबंधन का फैसला ले लिया गया है बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो गठबंधन होने की स्थिति में दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर चुनाव 3-3-1 के फॉर्मूले पर ही लड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications