केजरीवाल के साथ लोगों ने 91 लाख रुपए का खाना खाया
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के साथ डिनर के आयोजन के माध्यम से चंदा जुटाया था। वहीं एक बार फिर से पार्टी ने केजरीवाल के साथ डिनर का आयोजन कराकर 91 लाख रुपए का चंदा इकट्ठा कर लिया है। केजरीवाल के साथ डिनर में शामिल होने वालों में हीरा व्यापारी, बैंक के अधिकारी समेत आप के स्वयंसेवक भी थे।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए चंदा जुटाने के अभियान के तहत उनके साथ जिस रात्रि भोजन का आयोजन किया था उसमें खाने की कीमत प्रति प्लेट 20 हजार रुपए रखी गयी थी। आप नेता प्रीति शर्मा मेनन का कहना है कि इस अभियान के जरिए पार्टी ने 91 लाख रुपए एकत्र कर लिये हैं।
प्रीति शर्मा का कहना है कि 36 लाख रुपए की राशि डोनर पास के जरिए और 36 लाख रुपए डिनर में आये लोगों से चेक के जरिए जुटाए गये हैं। जबकि स्वयंसेवियों 21 लाख रुपए अपने प्रयासों से जुटाए हैं। पार्टी चंदा जुटाने का अगला अभियान बैंगलुरू में करेगी। पार्टी ने महाराष्ट्र से भी चंदा जुटाने की योजना बनाय है। इसके लिए पार्टी ने पांच करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है।












Click it and Unblock the Notifications