केजरीवाल ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को बताया 'फाइनल जुमला'

नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट दिल्ली को पूरी तरह से निराश करता है। वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पांच साल तक कोई काम नहीं करने के बाद 'जुमलों' की धमाके के साथ सामने आई है।

AAP chief Arvind Kejriwal on budget, says Final jumla of Modi government

वहीं मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि देश में मौजूदा बेरोजगारी दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक है फिर भी आज संसद में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई कि आखिर देश में नौकरियों की संख्या कैसे बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने किसानों को पर्याप्त पैसा नहीं दिए जाने पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि संसद में बजट 2019 को पेश करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से प्रधान मंत्री निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक आय सहायता की घोषणा की। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक लीटर पानी की बोतल की कीमत 20 रुपए हैं, जिसके हिसाब से हर महीने का 600 रुपए हुआ लेकिन सरकार केवल किसानों को 500 रुपए देने का ऐलान कर रही है।

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के ऐलान और उसके तहत दिए जाने वाली राशि के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को हर दिन 17 रुपए देने उनका अपमान है जो हर समय काम के लिए खड़े रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार ने हमारे किसानों के जीवन को बर्बाद कर दिया है। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल की ओर से पेश किए बजट 2019-2020 पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा प्रिय नमो, आपकी अक्षमता और अहंकार के 5 साल ने हमारे किसानों के जीवन को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर बोले राहुल गांधी- किसानों को हर दिन 17 रुपए देना उनका अपमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+