AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- गोवा की प्रमोद सावंत सरकार है हफ़्ता वसूली सरकार
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में जिला पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। गोवा में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान, केजरीवाल ने कहा, "गोवा राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध था लेकिन पिछले 13 वर्षों के भाजपा शासन ने गोवा को "भ्रष्टाचार का अड्डा" बना दिया है।"
अपने गोवा दौरे के दौरान केजरीवाल ने मोबोर-कैवेलोसिम टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद केजरीवाल ने जेल्मेड में पार्टी के जिला पंचायत उम्मीदवार जेम्स फर्नांडीज के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और उसे "हफ्ता वसूली सरकार" करार दिया।

गोवा की प्रमोद सावंत सरकार है हफ़्ता वसूली सरकार
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सरकार पर निशाना साधते हुए अरपोरा नाइट क्लब में 25 लोगों की मौत की घटना का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि "एक वक़्त गोवा की सुंदरता और समुद्री किनारों के बारे में बात करते थे और अब Arpora Night Club के लगी आग के बारे में बात हो रही है। यह Club ग़ैर क़ानूनी था लेकिन चल रहा था क्योंकि क्लब के मालिक प्रमोद सावंत सरकार को रिश्वत देते थे।
केजरीवाल ने कहा यह अवैध क्लब बिना किसी आवश्यक अनुमति, जैसे ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, ट्रेड या एक्साइज लाइसेंस और बिल्डिंग परमिशन के चल रहा था। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब स्थानीय पंचायत ने एक साल पहले इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था, तब भी यह क्लब कैसे संचालित होता रहा।
आप संयोजक ने दावा किया कि नाइट क्लब के मालिक भाजपा सरकार को "हफ्ता" (महीना) देते थे, जिसके कारण यह जारी रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सावंत पर आरोप लगाया कि उन्हें अवैध गतिविधियों की जानकारी थी और उनकी सरकार अधिकारियों, विधायकों तथा मंत्रियों को भी पैसे देती थी। केजरीवाल ने चेताया कि गोवा में ऐसे कई अवैध नाइट क्लब चल रहे हैं, जो लोगों की जान जोखिम में डालते हैं।
केजरीवाल ने गोवा में हर काम के लिए पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार में पैसे देकर कोई भी अवैध गतिविधि की जा सकती है, जबकि छोटे कारोबारी और दुकानदार बिजली-पानी कनेक्शन, जमीन रजिस्ट्री या बिल्डिंग प्लान पास कराने जैसी बुनियादी अनुमतियों के लिए रिश्वत देने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सावंत को चुनौती दी कि वे एक भी ऐसी गतिविधि बताएं जो गोवा में बिना पैसे दिए हो सकती है।
केजरीवाल ने गोवा की सड़कों की दयनीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला, और कहा कि यहां "गड्ढों में सड़क है"। उन्होंने बताया कि 'सेपुरा कैंपेन' में 15 लाख गोवावासियों में से 1 लाख परिवारों ने अपनी खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी तुलना में, उन्होंने पंजाब में 'आप' सरकार द्वारा निर्मित 43 हजार किलोमीटर विश्वस्तरीय सड़कों का उदाहरण दिया और भाजपा की "नीयत" पर सवाल उठाया।












Click it and Unblock the Notifications