दिल्ली में एकबार फिर भाजपा और आप में कांटे की टक्कर: सर्वे

वहीं ताजा सर्वे में भी ये बात सामने आ गई है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा और आप के बीच सीधी टक्कर होगी। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटों पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होगा जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बढ़त मिलने की संभावना है. ये खुलासा ताजा चुनावी सर्वे में सामने आया है।
Did You Know: मोदी के बड़े भाई मशीन ऑपरेटर का काम करते हैं।
सीएनएन-आईबीएन और सीएसडीएस द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा-शिवसेना आरपीआई गठबंधन को महाराष्ट्र में 23 से 29 के बीच सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस-राकांपा 16 से 22 सीटों तक सिमट सकती है। वहीं दिल्ली में आप की लोकप्रियता में गिरावट दिखाया गया है। हलांकि ये बात भी सामने आई है कि मुकाबला आप और भाजपा के बीच ही होगा और कांटे का होगा।
सर्वे के मुताबिक यदि लोकसभा चुनाव आज होते है तो दिल्ली में आप को 2 से 4 सीटें मिल सकती है जबकि भाजपा के सीटों की संख्या भी यही रह सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 1 सीट आती दिखाई दे रही है। जनवरी के मुकाबले आप के कुल वोट में 7 प्रतिशत की गिरावट आयी है। आप को 35 प्रतिशत वोट मिल सकता है जबकि भाजपा को एक प्रतिशत अधिक 36 प्रतिशत वोट मिल सकता है।
Did You Know: नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री है, लेकिन उनके संगे बड़े भाई अमृत भाई मोदी अहमदाबाद की एक छोटी सी कंपनी में लेथ मशीन ऑपरेटर का काम करते हैं। जबकि भतीजी एक स्टूल में टीचर है।












Click it and Unblock the Notifications