4 घंटे की पूछताछ के बाद रिहा हुए आप नेता आशुतोष-शाजिया

भाजपा मुख्यालय के बाहर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। गौरतलब है कि गुजरात के पाटन जिले में ‘आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कुछ देर के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के भाजपा ऑफिस के बाहर कथित तौर पर दोनों नेताओं ने एक हिंसक प्रदर्शन की अगुवाई की थी।
Did You Know: शाजिया इल्मी ने न्यूयॉर्क से फिल्म प्रोड्क्शन की पढ़ाई की है।
इस झड़प के बाद पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने ले गयी। थाने में करीब डेढ़ घंटे तक उनसे पूछताछ की। शाजिया को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। हलांकि मामले की जांच जारी है। वहीं आशुतोष से मंदिर रोड थाने पर पूछताछ की गई। उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
Did You Know: शाजिया इल्मी ने न्यूयॉर्क के फिल्म अकादमी से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की है। उन्होंने 16 एमएम फिल्म प्रोडक्शन सीखा है।












Click it and Unblock the Notifications