डर गए केजरीवाल, कहीं मोदी न चुरा ले उनकी भीड़

अरविंद केजरीवाल को डर है कि मोदी कहीं उनकी भीड़ को अपनी तरफ ना खींच लें। ऐसे में केजरीवाल ने प्रदेश के हर जिले में समर्थकों से सीधे रूबरू होने के लिए अब रोड शो का सहारा लेने का फैसला किया है। कानपुर में दो मार्च को होने वाली रैली में भी वो दिल्ली से कानपुर रोड शो करते हुए आ सकते हैं।
इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पार्टी ने फैसला किया है कि अब केजरीवाल की जहां-जहां रैली होगी वे एक दिन पहले सड़क मार्ग के जरिए लोगों से रूबरू होते हुए रैली स्थल तक पहुंचेंगे और रात में वे रैली स्थल वाले जिले के नजदीक ही किसी शहर में ठहरेंगे।
पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुके केजरीवाल की निगाह भी बाकी के राजनीतिक दलों की ही सबसे ज्यादा लोकसभा वाले सीट उत्तर प्रदेश की जनता पर टिकी है। ऐसे में मोदी से सीधी टक्कर से बचने के लिए केजरीवाल ने मोदी की 2 मार्च को लखनभ रैली के दिन ही आप की रैली कानपुर में रखी है। दरअसल केजरीवाल को डर है कि मोदी की रैली की वजह से कहीं उनकी रैली विरान ना हो जाए।, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी के अंदर कई तरह की रणनीति बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications