केजरीवाल को कार्यकर्ता ने पहनायी चप्पल तो हो गया बवाल

arvind kejriwal
बठिंडा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद को आम आदमी मानते है। अरविंद हमेशा से चापलूसी की राजनीति का विरोध करते रहे हैं, लेकिन लगता है कि अब अरविंद केजरीवाल पर भी राजनीति का खुमार चढ़ गया है। आप के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पंजाब के तलवंडी साबो पहुंचे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक आप कार्यकर्ता ने अपने हाथों से चप्पल पहनायी।

आम आदमी की राजनीति का दावा करने वाले केजरीवाल अब इस घटना के बाद आलोचना के केन्द्र में आ गए हैं। कार्यकर्ता के हाथों चप्पल पहनने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। केजरीवाल भाई दल सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। टिकट वितरण पर उन्हें कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो अरविंद निकलने लगे कि तभी एक कार्यकर्ता ने उनके पांव में चप्पल पहनाई। गौर करने वाली बात ये है कि अरविंद ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया।

कार्यकर्ता के हाथों से चप्पल पहनने के बाद इलाके में चर्चा छिड़ गई कि आम आदमी की बात करने वाले केजरीवाल अब कार्यकर्ताओं से जूते-चप्पल पहन रहे हैं। वहीं पंजाब पहुंचे केजरीवाल सुबह जब तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो गुरुद्वारा साहिब में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया कर्मियों से बदसुलूकी की और धक्के मारे।

जब केजरीवाल माथा टेककर बाहर निकले तो एक वरिष्ठ नेता गुरुद्वारा साहिब में एक टीवी चैनल से बातचीत करने लगा। मीडिया कर्मियों के यह कहने पर कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है तो उन्होंने बात गोलमोल कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+