AAP ने MCD पर लगाया 2,500 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप, गृह मंत्री से की सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस काल में डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के स्टाफ महामारी से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली के नगर निगम अस्पतालों में कई महीने से सैलरी ना मिलने से डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ अपना विरोध व्यक्त करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। इस बीच दिल्ली सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने नॉर्थ MCD पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। AAP नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि नॉर्थ MCD साउथ MCD का ढाई हजार करोड़ रुपए का बकाया माफ कर सकती है लेकिन डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ को तनख्वाह नहीं दे सकती।
Recommended Video

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने कहा, नॉर्थ MCD बार-बार कहती है कि हमारे पास डॉक्टरों, 'नर्सों और कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन नॉर्थ MCD साउथ MCD का ढाई हज़ार करोड़ रुपए का बकाया माफ कर उसे ज़ीरो कर सकती है। तो सवाल ये है कि ढाई हज़ार करोड़ रुपए गए कहां?' इसके अलावा आतिशी मार्लेना ने ऐलान किया है कि MCD के कथित घोटाले को लेकर AAP कार्यकर्ता कल यानी 13 दिसंबर को दिल्ली के उपराज्यपाल और गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: देश आगे बढ़ रहा है तो आप पिछलग्गू न बनकर मिसाल बनें, एमपी शिक्षा परिषद के समारोह में सीएम योगी ने कहा
आतिशी ने आगे कहा, कल (रविवार) सुबह 11 बजे हम केंद्रीय गृह मंत्री और एलजी से मिलेंगे। हम सीबीआई जांच के लिए सहमति देने तक वहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा कथित एमसीडी घोटाले की जांच की मंजूरी नहीं तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आतिशी ने कहा, 'नॉर्थ एमसीडी ने साउथ एमसीडी के 2,500 करोड़ रुपए के बकाया को माफ कर दिया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इस भ्रष्टाचार के लिए कौन जिम्मेदार है? केद्रीय गृह मंत्री जब तक वे सीबीआई जांच के लिए सहमति नहीं दे देते, हम वहीं बैठे रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications