पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर उत्साहित हैं CM जगन मोहन रेड्डी: मंत्री तनती वनिता
पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर उत्साहित हैं CM जगन मोहन रेड्डी: मंत्री तनती वनिता
अनंतपुर:, 01 अगस्त: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री तनती वनिता ने डीजीपी के वी राजेंद्रनाथ रेड्डी के साथ रविवार को अनंतपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (पीटीसी) परिसर में क्षेत्रीय रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (आरएफएसएल) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री तनती वनिता ने कहा कि रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री मामलों की त्वरित जांच में मदद करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सुधार लाने और पुलिस बल के आधुनिकीकरण में पुलिस विभाग का पूरा समर्थन कर रहे हैं। वो इस चीज से काफी खुश भी हैं।

गृह मंत्री तनती वनिता ने कहा कि लोगों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए जीरो एफआईआर की अवधारणा भी पेश की गई है। गृह मंत्री तनती वनिता ने लोगों के लिए प्रतिबद्ध और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस बल की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पुलिस द्वारा किए गए बलिदान की भी सराहना की।
उन्होंने कहा, सभी थानों में मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग की अवधारणा पेश की गई है और थाने में आने वाले लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए स्वागत केंद्र खोले गए हैं। दिशा अधिनियम लागू नहीं होने के बावजूद, कानून की सभी विशेषताएं लागू की जा रही हैं और पुलिस थानों द्वारा कानून की भावना को लागू किया जा रहा है।
डीजीपी के वी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि त्वरित जांच और न्याय दिलाने के लिए रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री वरदान साबित होगी। राज्य में फोरेंसिक प्रयोगशालाओं में 13,000 नमूनों को संभालने और पुलिस थानों को रिपोर्ट भेजने की क्षमता है।
रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री क्राइंम जांच में अहम भूमिका निभाती हैं। पीटीसी की लैब में करीब 12 वैज्ञानिक अधिकारी कार्यरत रहेंगे। राजमहेंद्रवरम में एक और लैब खोली जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री उषाश्री चरण ने भी अपने विचार रखे।












Click it and Unblock the Notifications